संपर्क समीक्षा समाधान के तहत जारी है विधायक भेट मुलाकात

भिलाई/ भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार वार्ड दौरा कर रहे हैं। बारी-बारी से वार्डों में जाकर लोगों से भेंट मुलाकात करके उनका हाल चाल जान रहे हैं। लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और समाधान भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र यादव 30 सितंबर को सेक्टर 1 पहुंचे। जहां वे वार्ड दौरा किए। सभी गली मोहल्ले का निरीक्षण किए। लोगों से मिले, बड़े बुजुर्गों का चरण छू कर प्रणाम किया और आशीर्वाद के साथ भिलाई के विकास के लिए मार्गदर्शन लिया।इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र यादव सबसे पहले सेक्टर 1 स्थिति लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचे। जहां भगवान की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना कर भगवान के चरणों पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए और सेक्टर 1 सहित पूरे भिलाई वासियों के सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद वे क्षेत्र के लोगाें से भेंट मुलाकात किए। तब लोगों ने यहां मंदिर प्रागण में भगवान की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। इस पर विधायक श्री यादव ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही यह शुभ काम को पूर्ण कराएंगे। इसके अलावा सेक्टर 1 के महिला समूह से मिले। सभी समूह द्वारा फिनाइल आदि चीजों का निर्माण किया जाता है। लघु उद्योग के माध्यम से महिलाएं जो भी उत्पादन कर रही है। उन सभी चीजों को वे आसानी से बेच सकें। इसके लिए उनके लिए वार्ड में एक मिनी मदर्स मार्केट का निर्माण किया जाएगा। ताकि महिलाएं अपना प्रोडक्ट आसानी से बेच सकें। इसके बाद वे बारी-बारी से सड़क 12,13,14,15 सभी गलियों का निरीक्षण किए। लोगों से मिलकर उनकी समस्या ओं को जाना और उनका निदान करने निगम के संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए।बॉक्सगार्डन का होगा जीर्णोंद्धारमहिलाओं ने विधायक देवेंद्र यादव को वार्ड की समस्याएं बताई। स्वामी विवेकानंद गार्डन में कुछ जरूरी मूलभूत सुविधाओं की मांग की। तब व यादव ने कहा कि वे गार्डन का जीर्णोंद्धार करा देंगे। साथ ही यहां महिलाओं के लिए भी विशेष सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं ने बताया कि गार्डन में रात में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। जिससे लोगों को बड़ी समस्या होती है। विधायक श्री यादव ने तत्काल एसपी को कॉल किया और समस्या बताई साथ ही तत्काल एक्शन लेने के लिए कहा।बॉक्सचाय पर चर्चामोहल्ले के रोड गड्ढा हो गयाौ है। जिसमें पानी भरा रहता है। इससे लोग परेशान है। साथ ही वार्ड में सफाई भी ठीक से नहीं होती है। इसके अलावा कई समस्याएं वार्डवासियों ने विधायक देवेंद्र यादव को बताई। विधायक देवेंद्र यादव ने संबंधित अधिकारियों से बात की और सभी समस्याओं को जल्द निपटाकर सूचना देने का निर्देश दिया। इसके बाद सेक्टर 1 एसबीआई बैंक के पास चाय पर चर्चा की गई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी व वार्ड के युवाओं के साथ बैठकर विधायक देवेंद्र यादव चाय पीए और सरकारी योजनाओं से लेकर अन्य सभी जरूरी विषयों पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink giftcardmall/mygiftz-libraryjojobetjojobetjojobet