यातायात पुलिस- दुर्ग / देर रात 11 से 2 बजे तक शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस दुर्ग की सप्राइज चेकिंग।

01. पुलगांव चौक

02. धमधा अंडर ब्रिज

03. उतई रोड

* 🔸 _*भारी वाहन (ट्रक ), कार, मोटर सायकल कुल 53 वाहनो को जप्त कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

*_ 🔸 *न्यायालय द्वारा कुल- 6लाख 48 हजार 500 सौ रूपये वाहन चालको पर अर्थदण्ड वसूल किया गया

* । 🔸 _*परिवहन विभाग द्वारा संबंधित वाहन चालक के लाईसेंस को 06 माह के लिए निलंबित किया गया।*_ *पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव* के निर्देशानुसार एवं *उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीष ठाकुर, सदानंद विंधराज* के नेतृृत्व में सड़क दुर्घटना के मुख्य कारण शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध निरतंर कार्यवाही की जा रही। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा दिनांक 01मार्च से 22 मार्च तक रात 11 से 2 बजे तक पाटन रोड, अण्डा रोड, धमधा रोड में सरप्राइज चेकिंग पॉइंट लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को एल्कोमीटर मशीन से चेक किया जा रहा हैँ जिसमें 15 भारी वाहन, 18 कार , 20 मोटरसाइकिल कुल-53 वाहन चालको द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने से वाहन जप्त कर संबंधित थाने में सुरक्षार्थ रखा गया एवं वाहन चालकों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिस पर न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत *6,48,500 रूपये अर्थदण्ड वसूल* किया गया साथ ही वाहन चालक के लायसेंस को निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भेजा गया।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यह सरप्राइज चेकिंग जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में निरंतर जारी रहेगा ।

अपील – यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती हैँ की शराब पीकर वाहन ना चालये एवं देर रात तक रोड पर वाहन से हुड़दंग ना करें। नवरात्री पर्व चल रही हैँ पैदल यात्रियों को ध्यान मे रखकर नियंत्रित गति से सुरक्षित वाहन चलावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink www.giftcardmall.com mygiftz-libraryjojobetjojobetjojobetjojobet