
आज न्यायालय परिसर मे अधिवक्ता संघ दुर्ग द्वारा आनंद मेले का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर स्टाल लगाकर रखा गया था।जिसका अधिवक्ताओं,न्यायालीन कर्मचारीयों सहित आम नागरिकों ने भी भरपुर आनंद उठाया। कार्यक्रम को सभी ने खूब सराहा। आगामी 6 मार्च को अधिवक्ता संघ दुर्ग द्वारा होली मिलन का आयोजन किया है।आप सभी सादर आमंत्रित हैँ।आज के आयोजन मे संघ की अध्यक्ष नीता जैन,उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी,महिला उपाध्यक्ष सुनीता कसार, सचिव रविशंकर सिंह,सह सचिव छोटू चंदेल,कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल,संस्कृतिक सचिव मोनिका सिंह,कार्यकारिणी सदस्य अशोक सिन्हा सहित समस्त पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने मे अपना योगदान दिया। उक्त जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा एवं दानिश परवेज़ ने दी।
