भिलाई: भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरीयाजी के नेतृत्व में भ्रष्ट छत्तीसगढ के भूपेश सरकार के द्वारा 13 सौ करोड़ के गौठान घोटाला को उजागर करने अलग-अलग स्थानों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे ! इसी कड़ी में बाईपास रोड ,डी मार्ट के सामने स्थित बेनाम गौठान में लगभग 150 गोधन का बुरा हाल देखने को मिला! भाजपाइयों ने कुरुद ओवेरब्रिज के पास स्थित गौठान का भी औचक निरीक्षण किया! भ्रष्टाचार के नियत से बनाए गए इस गौठान में बोर्ड तक नहीं लगाया गया था! एक सांड मरणासन्न की स्थिति में था उक्त स्थान पर ना चिकित्सक थे न ही कोई व्यवस्था थी । गोधन ने तड़प तड़प कर प्राण त्याग दिए !भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया इस पर भड़क गए! बृजेश बिचपुरिया ने दुर्ग जिला कलेक्टर को फोन कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया एवं गोठान में व्याप्त अव्यवस्था को बयान किया! पूरी बात को सुनने के उपरांत कलेक्टर द्वारा गौठान का वीडियो बनाकर मंगाया गया! इसके बाद कलेक्टर द्वारा चारे का प्रबंध आनन-फानन में कराया गया! सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 19 लाख रुपए की राशि उक्त गौठान के लिए स्वीकृत हुई है परंतु मौके पर 19000 रु का भी काम गौठान में दूर-दूर तक देखने को नहीं मिला! गोधन की बदहाल अवस्था का आलम यह था कि न तो पानी पीने की व्यवस्था थी ना खाने के लिए कोई चारा था ना ही कोई शेड बना था! गौठान में चिलचिलाती तपती धूप में गोधन बदहाल स्थिति में पाई गई जिसे देखकर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए एवं नगर पालिक निगम भिलाई के कमिश्नर को जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने लगातार फोन किया उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया ना ही कोई रिटर्न कॉल आया ! कार्यकर्ताओं द्वारा जोन आयुक्त जॉन क्रमांक 1 को भी फोन किया गया उन्होंने भी फोन नहीं उठाया! कुरुद ओवेरब्रिज के पास स्थित गौठान में इंचार्ज इंजीनियर को मौक़े पर बुलाया गया जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपूरिया ने टेंडर की राशि,कार्य आदेश,समय सीमा सम्बंधी जानकारी माँगी संतुष्टिजनक उत्तर न मिलने पर सम्बंधित को फटकार लगाई!
भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा कि भाजपा ने चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान चलाया जा रहा है! भाजपा का खुले तौर पर आरोप लगाया है कि गौठान घोटालों का केंद्र बन गया है। गोधन न्याय योजना नही बल्कि गोधन अन्याय योजना करार दिया !भूपेश बघेल की सरकार में शहर के गौठानों के निरीक्षण में हमने भारी अनियमितता पाई है। साफ तौर पर यह दिखाई पड़ रहा है कि यह पूरी योजना भ्रष्टाचार के मकसद से बनाई गई है। जिसमें केंद्रीय योजनाओं के पैसों का दुरुपयोग किया गया है। इस पूरी योजना में 13 सौ करोड़ रुपए का घोटाला स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रहा है। गोधन के नाम पर भूपेश सरकार एवं उनके आला अधिकारी अपने जेब भर रहे हैं चारों तरफ केवल लूट की लूट मची हुई है गौठान के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है वर्मी कंपोस्ट बनाने और तरह-तरह की गौ धन योजना के तहत जो स्कीम लांच की गई थी वह सभी विफल दिखाई दे रही हैं गोधन के लिए न तो चिकित्सक उपलब्ध हैं नहीं पर्याप्त कोई व्यवस्था है यहां तक कि पीने के लिए कोई पानी भी नहीं है भारतीय जनता पार्टी इसका पुरजोर विरोध एवं निंदा करती है।भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग के जिला प्रभारी जय प्रकाश यादव ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार पूर्ण रूप से भ्रष्टाचारी सरकार है। अभी तो भाजपा ने गौठान का घोटाला उजागर किया है, आने वाले समय में शराब घोटाला, रेत घोटाला,जमीन घोटाला जंगल,नौकरी घोटाला उजागर कर छत्तीसगढ़ की लुटेरी सरकार को बेनकाब करेगी। उन्होंने कहा कि गौ माता के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाली इस कांग्रेस सरकार की रवानगी अब तय है। आगे जानकारी देते हुए बताया कि कई गाय भी बीमारी की हालत में है। स्वच्छता की कमी के साथ साथ उनके खाने के लिए पर्याप्त चारा भी नहीं है। साथ ही बताया गया कि गोबर को खरीदी नही हुई है। स्थानीय नागरिकों को गौठान में घुसने नहीं दिया जाता भीतर क्या कुछ हो रहा है उनसे छुपाया जाता है। निरीक्षण के दौरान गौठान के भीतर कुछ गायों की कब्र दिखाई भी पड़ी। चलबो गौठान,खोलबो पोल योजना कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह ने भूपेश बघेल के सरकार के भ्रष्टाचार की कड़े शब्दों में निंदा की है! जिस प्रकार गाय तड़प रही उसी प्रकार कांग्रेस भी सत्ता के लिए एक दिन तरसेगी!इस अवसर पर जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह ,जिला उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा, अमर सोनकर, मिथिला खिचारिया,जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल,जिला मंत्री जय प्रकाश यादव,विजेंद्र सिंह, विजय जयसवाल, मंडल अध्यक्ष सुपेला रूपराम साहू ,गोवर्धन साहू,तुगेंद्र सिंह,झुझो जिला संयोजक मनोज तिवारी, राजेंद्र सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, वैशाली नगर मंडल महामंत्री दिनेश मिश्रा ,महामंत्री अर्जुन साहू ,उपाध्यक्ष विश्राम साहू ,गुरनाम सिंह, शैलेंद्र सक्सेना ,प्रदीप गुप्ता ,मंत्री दीनदयाल गुप्ता ,विश्वरंजन सिंह ,विनोद साव ,अजय उपाध्याय ,दिनेश सिंह ,शिव कुमार बघेल ,कमलेश बघेल मीडिया प्रभारी नरेंद्र निषाद ,किसान मोर्चा अध्यक्ष रामगोपाल यादव ,चंदन यादव ,युवा नेता पीयूष अग्निहोत्री ,जिला प्रचार प्रसार मंत्री निखिल सोनी ,मुरलीधर गुल्हने ,कमलावती चौहान ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनमीत कौर ,चंदेश्वरी बांधे,लतेल यादव, संजय जैसवाल ,रीतेश सिंह,सौरभ चटर्जी , स्नेहा शुक्ला भूपेश द्विवेदी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे!उक्त जानकारी भिलाई भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रभारी जय प्रकाश यादव ने दी!

