भिलाई / दिनांक 27.5. 2023 को भारतीय जनता पार्टी कैंप मंडल जिला भिलाई का कार्यसमिति की प्रथम बैठक अंबेडकर भवन संतोषी पारा में संपन्न हुई आज की बैठक में मुख्य अतिथि मस्तूरी के विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए बैठक की अध्यक्षता भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने किया !कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीके जनसंपर्क अभियान के लोकसभा प्रभारी प्रेम प्रकाश पांडे भी उपस्थित थे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बांधी जी ने शक्ति केंद्र प्रमुख एवं बूथ अध्यक्ष के महत्व पर प्रकाश डाला एवं बताया कि बुथ अध्यक्ष ही पार्टी की अंतिम कड़ी एवं सबसे मजबूत कड़ी है इसको मजबूत करके ही हम पार्टी को आगे बढ़ा सकते हैं !जिलाध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया जी ने विशेष जनसम्पर्क अभियान विषय पर प्रकाश डाला ! पार्टी के कार्यों के साथ स्थानीय स्तर पर मोहल्ले में लोगों से मिलकर उनके सुख दुख में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर कार्यकर्ताओं को चलने का संकल्प लेने को कहा क्योंकि इससे हम मोहल्ले में अपनी स्थिति मजबूत कर सकते हैं ! जनसंपर्क अभियान को लेकर बिचपुरिया ने लाभार्थीयों से बूथ स्तर पर सम्पर्क करने हेतु प्रेरित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत 9 वर्षों की उपलब्धियों एवम् छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के पिछले पौने पाँच साल की विफलताओ एवं ग़लत नितियो को जन जन तक पहुँचाने हेतु आह्वान किया! कार्यक्रम को जिला महामंत्री प्रेम लाल साहू एवं योगेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया तथा कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभु नाथ मिश्रा जी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में बुथ सशक्तिकरण अभियान के जिला प्रभारी जयप्रकाश यादव ने अपने उद्बोधन में बुथ सशक्तिकरण के महत्व को समझाया तथा बताया कि के मंडल में सशक्तिकरण अभियान का कार्यक्रम विस्तृत रूप से चलाया गया जिसका परिणाम यह है कि आज हम लक्ष्य प्राप्ति के करीब हैं ! वैशाली नगर विधानसभा के तीन मंडलो में केम्प मण्डल का प्रदर्शन समय सीमा में कार्यपूर्णता में सबसे आगे रहा है ! जय प्रकाश यादव ने कार्यकर्ताओं से मेरा बूथ सबसे मज़बूत एवं बूथ जीता चुनाव जीता का जयघोष करवाकर जोश भरा! !आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कैंप मंडल के सभी पदाधिकारी शक्ति केंद्र के संयोजक एवं सहसंयोजक तथा भिलाई जिले भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव सागर मिश्रा भाई अमर सोनकर जिला मंत्री विजेंद्र सिंह संजय सिंह बिजेंद्र गुप्ता सुपेला मंडल के अध्यक्ष रूप राम साहू महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक जी महिला मोर्चा मंडल के अध्यक्ष रश्मि साहू जी एवं इनके कार्यकारिणी की संपूर्ण महिलाएं ,प्रवीण पाण्डेय,लतेल यादव ,दुर्गेश चौधरी तथा भारतीय जनता पार्टी के मंडल के सभी पार्षद छाया पार्षद संतोषी पारा के पार्षद प्रति निधीएनधनराजू एवं जिले के सभी कार्यकर्ता तथा कैंप मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष नवीन सिंह एवं उनके संपूर्ण टीम गणउपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अमर सोनकर ने किया तथा आभार प्रदर्शन के मंडल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने किया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *