ICAI Bhilai Branch (CIRC)दिनांक 28 फरवरी 2026 को ICAI Bhilai Branch (CIRC) द्वारा ICAI भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में सायं 4:30 बजे से Sangeet Mehfil के साथ भव्य Handing Over – Taking Over Ceremony का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्णतः पारिवारिक वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें शाखा के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में वर्ष 2026-27 की नवगठित प्रबंध समिति के पदाधिकारियों —अध्यक्ष CA सुखदेव राठी,उपाध्यक्ष CA दिलीप कुमार जैन,सचिव CA प्रतीक अग्रवाल,कोषाध्यक्ष C A प्रभजीत सिंह जग्गी,CICASA चेयरमैन CA तलविंदर सैनी एवं कार्यकारी सदस्य C A राजेश कुमार बाफना —ने विधिवत रूप से अपने-अपने पदों का कार्यभार ग्रहण किया।तत्पश्चात तत्कालीन सचिव CA प्रभजीत सिंह जग्गी (कार्यकाल 2025-26) द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने शाखा की वर्षभर की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं उल्लेखनीय आयोजनों पर विस्तार से प्रकाश डाला।इसी क्रम में तत्कालीन अध्यक्ष CA राजेश कुमार बाफना ने शाखा की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर प्राप्त पुरस्कारों को औपचारिक रूप से शाखा को समर्पित किया। साथ ही CABF Contributors का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।नव निर्वाचित अध्यक्ष CA सुखदेव राठी ने वर्ष 2026-27 के लिए अपना विज़न प्रस्तुत करते हुए शाखा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में सचिव CA प्रतीक अग्रवाल ने सभी सदस्यों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम के पश्चात स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जिसने पूरे समारोह को सौहार्दपूर्ण एवं यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *