बालोद 12 अगस्त 2022 भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2022-23 में शैक्षणिक रूपे से पिछड़े अल्पसंख्यको के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना स्थापित किया गया है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित अल्पसंख्यकों (मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, पारसी और जैन) से संबंधित मेधावी छात्राओं, जो बिना वित्तीय सहायता के अपनी शिक्षा जारी नहीं रख सकते, इसके तहत् एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जाती है। उन्होंने बताया कि बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना का आॅनलाईन आवेदन वेबसाईट स्काॅलरशीप डाॅट जीओवी डाॅट इन पर 30 सितम्बर 2022 तक किया जा सकता है।
