जगदलपुर / भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जगदलपुर द्वारा भाजपा कार्यालय जगदलपुर में बुधवार को मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा भारत माता,पंडित दीनदयालउपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप जलाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा के साथ लोकसभा की तैयारी में भी जुटने को कहा। छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह की 15 साल की सरकार एवं केंद्र में नरेंद्र मोदी के 8 साल की सरकार की उपलब्धियों को बताने की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे गरीब कल्याण की जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही है उनका प्रचार करने की जरूरत है। उनको लाभ दिलाने की जिम्मेदारी भी हम सबकी होनी चाहिए।

जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा जगदलपुर में स्थित 98 बूथ कैसे मजबूत हो इस पर विचार करने की जरूरत है। नगर मंडल द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान पूर्ण होने पर मैं आप सबको बधाई देता हूं। यह वर्ष चुनावी वर्ष है और सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री दिलाने के लिए लगना होगा।

नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा करने के साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आप संगठन बूथ स्तर तक पहुंच गया है।हमारे जो भी कार्यक्रम केंद्र या प्रदेश से आते हैं उन्हें हमें बूथ तक करना है।

इस बैठक में प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने भी अपनी बातें रखें। भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद मोहन मिश्रा की बहन की निधन पर दो मिनट का मौन धारण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा एवं आभार राकेश तिवारी ने किया।

इस कार्यसमिति बैठक में मुख्य रूप से नरसिंह राव, राजेंद्र बाजपेई, मनोहर दत्त तिवारी, राकेश तिवारी, आर्यद्र सिंह आर्य,आशुतोष पॉल,अभय दीक्षित,कमल पटवा,प्रकाश झा,अतुल सिम्हा, गणेश काले, एम दिगंबर राव, राजपाल कसेर, अविनाश श्रीवास्तव,शशि नाथ पाठक,अनिल लुक्कड़, केतन महानंदी, भुनेश्वर ध्रुव, विक्रम सिंह यादव, संतोष त्रिपाठी, नागेश्वर राव, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता, राजकुमार सिंह, चंद्रभान सिंह,परेश ताती,शैलेश कुमार,सूरज केसरवानी, योगेश ठाकुर,राम कुमार मंडावी, सिकंदर दास, सुरेश कश्यप, प्रेम कुमार यादव,निहाल तिवारी, चंद्र मौली,प्रिन्स, आशीष मुखर्जी, किशोर महावर,मनीष जैन,नीरज उस्तान सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *