आज भिलाई में एटक, एच.एम.एस., सीटू, ऐक्टू, लोईमो, इस्पात श्रमिक मंच, स्टील वर्कर्स यूनियन व हिट्सू यूनियन ने संयुक्त रूप से बैठक कर दिनांक 1जून 2023 को केंद्र सरकार की घोर पक्षपात की नीति की निंदा करते हुए सक्रिय रुप से विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है। फैसले ने दिल्ली में आन्दोलनरत महिला पहलवानों पर दिल्ली पुलिस द्वारा क्रूर दमन की एक स्वर से निंदा करता है।बैठक में नेताओं ने कहा कि 28 मई, 2023 को पुलिस की कार्रवाई चरम पर चौंकाने वाली थी, स्पष्ट रूप से अलोकतांत्रिक, मनमानी और जाहिर तौर पर केंद्र सरकार के आदेश पर थी। यह चौंकाने वाली बात है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, जिन पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिनमें से एक नाबालिग है, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद उसे पकड़ा नहीं जा रहा है। महिला पहलवानों ने हमारे पितृसत्तात्मक समाज में सामाजिक कलंक को झेलते हुए उसके खिलाफ शिकायत करने की बहुत बड़ी हिम्मत की है।नेताओं ने आगे बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 1 जून, 2023 को देश भर में बृजभूषण शरण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने के लिए हमारे किसान भाइयों के आह्वान का केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (इंटक, एटक, एच.एम.एस., सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, सेवा, ऐक्टू, एलपीएफ, यटीयूसी) का संयुक्त मंच द्वारा पूरा समर्थन करता है।

भिलाई में भी संयुक्त ट्रेड यूनियनों द्वारा दिनांक 1 जून 2023 को संध्या 6 बजे से बेरोजगार चौक, सिविक सेन्टर, भिलाई में जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।

भिलाई के तमाम न्याय प्रिय जनता से, खेल प्रेमियों से, छात्र-छात्राओं, महिलाओ, मजदूरों-किसानों से तहे दिल से आह्वान करते हैं कि उपरोक्त प्रदर्शन में भाग लेकर देश में बहु-बेटियों पर हो रहे यौन शोषण के खिलाफ संघर्ष को सफल बनाएं। बैठक में, विनोद कुमार सोनी, विनय कुमार मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, विजय कुमार जांगड़े, सुन्दर, एस मोहन्ती, बी बी सिंह, संजय कुमार गुप्ता, बिजेंद्र तिवारी, नंद किशोर गुप्ता, योगेश सोनी, शेख महमूद नेतागण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *