
भिलाई 3 / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में भिलाई 3 के सूरज नगर G-cabin के पास स्कूल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर बाबी नामक व्यक्ति के द्वारा लंबे समय से बड़े पैमाने पर सट्टा खिलाया जा रहा है। सूरज नगर के लोगो से जब बातचीत किया तो मालूम चला कि यंहा पर 6-8 लोगों का ग्रुप रहता है जो कि लिखने तथा बाउंसर का काम भी करते हैं जिसके कारण लोगों में प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखा गया है क्योंकि जो भी इनके खिलाफ आवाज उठाते है उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं और दादागिरी पर उतारू हो जाते हैं जिसके कारण लोग सामने आकर आवाज उठाने में कतराते हैं सूरज नगर के पास ही मुक्तिधाम में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है, तालाब के ऊपर सट्टे का अवैध धंधा बेखौफ होकर चलाया जा रहा है जो कि प्रशासनिक अक्षमता को दर्शाता है। जिसके कारण बहुत से नाबालिक बच्चे, बुजुर्ग जल्द अमीर बनने तथा नशे के लिए पैसा इकट्ठा करने के चक्कर में सट्टा खेलते हैं। एवं देव बलोदा में बस्ती अंदर सट्टा तथा गांजे का अवैध कारोबार होता है। तथा चरोदा में रेलवे कॉलोनी में भी सट्टा का अवैध कारोबार चल रहा है। लोगों से बात करने से मालूम चला है कि इनका अवैध कारोबार काफी दिनों से चल रहा है क्योंकि इनको शासकीय तथा राजनीति संरक्षण प्राप्त है जिसके कारण इनके ऊपर कोई भी करवाई नहीं होती है।
