संचालक, रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग एवं छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, शिवाजी नगर दुर्ग शुक्रवार, 22 मई 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक विष्णु कुमार केडिया से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त प्लेसमेंट कैम्प हेतु कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आई.टी.आई., डिप्लोमा इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग स्नातक, ए.एन.एम., जी.एन.एम., नर्सिंग, एम.बी.बी.एस., बी.ए.एम.एस., डिप्लोमा पैरामेडिकल एवं अन्य योग्यताधारी आवेदकों के लिए रिक्तियों प्राप्त हुई है। जिस संस्थान में अंतिम वर्ष के छात्र/छात्राओं तथा उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को उक्त कैम्प की जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि रोजगार इच्छुक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। रोजगार मेला के संबंध में अधिक जानकारी छ.ग. रोजगार पोर्टल के रोजगार मेला विकल्प से प्राप्त किया जा सकता है अथवा जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग से संपर्क कर सकतें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *