दुर्ग, / भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा निर्देशानुसार जिले में 18 से 25 मई तक ’जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले’’ थीम पर आधारित राष्ट्रीय स्तर पर आईईसी कैम्पेन के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी अनुसार इसके अंतर्गत जमीनी संपर्क, सेवा संतृप्ति, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत निर्मित आदि सेवा केन्द्रों में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध कर उनका समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *