पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक पल्लव द्वारा आज दिनांक 26.6.2022 को थाना खुर्सिपार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मुख्य रूप से भारतीय पुलिस सेवा के वैभव बैंकर एवं सीएसपी० विश्वास चंद्राकर उपस्थित थे। SP द्वारा कर्मचारियों से उनके विभागीय,पारिवारिक एवं अन्य समस्याओं के सम्बंध में पूछा गया। पुलिस के कार्यों एवं जनता से अच्छे सम्बंध के विषय में समझाईस दी गई। थाना के कार्य में सुधार, रिकार्ड एवं शासकीय सम्पत्ति के रख रखाव का अवलोकन कर सुधार की हिदायत दी गई।

कर्मचारियों के अच्छे कार्यों की प्रशंसा कर और अच्छे कार्य करने प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *