जिला रोजगार कार्यालय द्वारा जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला मुख्यालय स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में 27 जून को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्लेसमेंट कैम्प सुबह 11 से 3 बजे तक आयोजित होगा। इस प्लेसमेन्ट केम्प में नियोजक सुख किसान बायों प्लाटेंक प्रा.लि. बिलासपुर द्वारा फिल्ड आफिसर के 21 पद,योग्यता 12वीं से स्नातकोत्तर, उम्र 20 से 30 वर्ष, वेतन 9 हजार पांच सौ रूपये से 15 हजार रूपये प्रदाय किया जायेगा। कार्यक्षेत्र कबीरधाम एवं बेमेतरा होगा। जे. के. लक्ष्मी सीमेंट रायुपर द्वारा टेक्नोंसेल्स के 3 पद, योग्यता डिप्लोमा सिविल इंजीनियरिंग, मार्केटिंग एक्सक्यूटिव के 2 पद, योग्यता बी.कॉम, उम्र 18 से 28 वर्ष, वेतन 9 हजार रूपये से 15 हजार रूपये प्रदाय किया जायेगा। कार्यक्षेत्र बलौदबाजार, तिल्दा, भाटापारा, गरियाबंद एवं जगदलपुर होगा। इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. +91-07727-299443 से सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink www.giftcardmall.com mygiftz-libraryjojobetjojobetjojobetjojobet